वर्ल्ड हेलो डे शतरंज: आभास और आभ्या बने चैंपियन

लखनऊ, खेल। चेस क्लब ब्लैक एंड व्हाइट (सीसीबीडब्ल्यू) द्वारा आयोजित ‘वर्ल्ड हेलो डे शतरंज चैंपियनशिप’ में भाई-बहन आभास कुमार श्रीवास्तव (ओपन वर्ग) और आभ्या श्रीवास्तव (जूनियर वर्ग में विहान वर्मा के साथ संयुक्त विजेता) ने खिताब जीता। अनरेटेड सीनियर वर्ग में वूडी बिन्नी तन्मय, वरिष्ठ नागरिक में मोहम्मद इरफान व सईद अहमद तथा अन्य आयु वर्गों में आरव, आयुष्मान गुप्ता, रुद्रांश शुक्ला, अनय श्रीवास्तव, अयांश अवस्थी और वियान कार्तिक शीर्ष पर रहे। समापन पर कोच सईद अहमद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।