पीजीआई में ‘राष्ट्रीय नवजात सप्ताह’ संपन्न

लखनऊ। एसजीपीजीआई के नियोनेटोलॉजी विभाग में 15 से 21 नवंबर तक आयोजित ‘राष्ट्रीय नवजात सप्ताह’ का समापन स्थापना दिवस व एलुमनाई मीट के साथ हुआ। “स्ट्राइविंग फॉर इंटैक्ट सर्वाइवल” थीम पर चले इस अभियान में अभिभावकों को नवजात की देखभाल, स्तनपान व टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। समापन अवसर पर नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में 38 हेल्थ प्रोफेशनल्स ने नवजात शिशु पुनर्जीवन (रिससिटेशन) का उन्नत प्रशिक्षण लिया। विभागाध्यक्ष प्रो. कीर्ति एम. नारंजे के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में कार्यवाहक निदेशक प्रो. आदित्य कपूर, डीन प्रो. मनोज जैन व सीएमएस प्रो. देवेंद्र गुप्ता सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।