LIVE --
🌤 Loading...
LIVE

सरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, दाखिल हुए 32 नामांकन

सरोजनीनगर बार एसोसिएशन चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, दाखिल हुए 32 नामांकन

image 8c470c9d
Spread the love

अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक दावेदारी; नाम वापसी के बाद शनिवार दोपहर जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची

सरोजनीनगर/लखनऊ। सरोजनीनगर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव (2026-27) को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है और परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। खास बात यह रही कि अध्यक्ष और महामंत्री जैसे प्रमुख पदों के लिए अब तक केवल एक-एक दावेदारी ही सामने आई है।

IMG 20261127 WA0013

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिवाकर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार, 27 नवंबर को निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। पूरी प्रक्रिया एल्डर कमेटी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कुल 32 नामांकनों में से एक अध्यक्ष पद के लिए, एक महामंत्री पद के लिए और शेष अन्य कार्यकारिणी व विभिन्न पदों के लिए दाखिल किए गए हैं। सभी नामांकन पत्रों की गहनता से जांच और सत्यापन किया जा रहा है।

IMG 20261127 WA0010

शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद साफ होगी तस्वीर

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत शनिवार, 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के बाद दोपहर 2 बजे के पश्चात चुनाव कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य अधिवक्ता आशीष कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार शुक्ला, एच. आर. रहमान, गौरव कुमार सिंह और डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नामांकन पूरे होने के बाद अब सभी अधिवक्ताओं की निगाहें शनिवार को जारी होने वाली अंतिम सूची पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *