बीबीएयू में सहकारिता की भूमिका पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के अर्थशास्त्र विभाग और इफको के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ‘ग्रामीण विकास को सशक्त बनाने में सहकारी समितियों की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सहकारिता को पूंजीवाद का बेहतर विकल्प बताया और युवाओं से रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. के.के. त्रिपाठी (संयुक्त सचिव, EAC-PM) ने संस्थाओं की मजबूती के लिए पारदर्शिता व व्यावसायिक प्रबंधन पर जोर दिया। आईआईएम अहमदाबाद के प्रो. संजय वर्मा और आगरा विवि के प्रो. वेद प्रकाश त्रिपाठी ने इसे ग्रामीण आजीविका व आदर्श समाज निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम में प्रो. सनातन नायक, प्रो. ओम प्रकाश शुक्ला, प्रो. एस. विक्टर बाबू सहित अनेक शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।