पीजीआई में योग से दूर होगा तनाव, ईशा फाउंडेशन से करार
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई ने अपने डॉक्टरों और कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए ईशा फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। निदेशक प्रो. आरके धीमन द्वारा शुरू की गई इस पहल के तहत ईशा फाउंडेशन के प्रशिक्षित शिक्षक हर महीने 20 सत्र आयोजित कर स्टाफ को ‘उप योग’ और ‘अंगमर्दन’ का अभ्यास कराएंगे, जिससे तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव हो सके।