पराग डेयरी पहुंचे बीबीएयू के विद्यार्थी

लखनऊ, संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के एमबीए (ग्रामीण प्रबंधन) के विद्यार्थियों ने सुल्तानपुर रोड स्थित पराग डेयरी प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभागाध्यक्ष प्रो. तरुणा के निर्देशन में हुए इस भ्रमण में छात्रों ने आधुनिक मशीनों से दूध, पनीर, दही व पेड़ा तैयार होने, गुणवत्ता नियंत्रण और सप्लाई चेन की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।